विष्णुगढ़ ब्लॉक रोड स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार के उपलब्धियों को गिनाए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आबा धरती भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया गया उसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि बिरसा मुंडा के जयंती के दिन ही झारखंड राज्य अलग करने के लिए मांग किया गया था बिनोद बिहारी महतो शिबू सोरेन स्वर्गीय टेकलाल महतो समेत अन्य राजनीतिज्ञ लोगों का सराहनीय योगदान रहा है।