विष्णुगढ़ आजसू प्रखंड कमेटी के द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस को उलगुलान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया।उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित किए राज्य में पंचायत चुनाव नहीं होना सरकार की विफलता है सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार पूरी हावी है मौजूदा सरकार जिन मुद्दों और वादों को लेकर सत्ता में आई है वह पूरी तरह असफल रही है उक्त बातें कार्यक्रम के दौरान रूपेंद्र महतो एवं अजय कुमार मंडल ने कहा। मौके पर बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
