डी0 के0 शर्मा महानिरीक्षक एवं श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, मेरू परिसर, ने सामाजिक कर्तव्यनिष्ठा एवं जागरूकता का अभिनव परिचय देते हुए, प्रातः हजारीबाग स्थित, रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा संचालित वृद्वाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर, उनके संग सीमा सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी एवं बावा सदस्याएं रहीं। महानिरीक्षक एवं बावा अध्यक्षा के वृद्वाश्रम आगमान पर आश्रम के सचिव श्री तनवीर सिंह एवं प्रभारी संचालक श्री नीरज कुमार ने स्वागत कर, वृद्वाश्रम के कार्यसंचालन एवं समस्याओं के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात, श्रीमती एवं श्री शर्मा ने सभी वृद्वजनों से व्यक्तिगत तौर पर वार्तालाप कर हाल-चाल जाना। उनकी समस्याओं को अपनत्व की भावना से ध्यानपूर्वक सुन, आश्वस्त किया व समस्याओं का उपलब्ध संसाधनों या उचित स्तर पर निवारण करवाने का भरोसा दिलाया। दौरे का उद्देश्य समाज के इन वृद्वों के मन में, जिन्हे अपनों ने ही त्याग दिया, यह विश्वास जागृत कराना था, कि वे यहाँ सुरक्षित एवं सम्मानित हैं व समाज उनकी महत्ता को आज भी मानता है और उन्हें समाज का एक अभिन्न अंग मान- अपनाता एवं स्नेह करता है। इस अवसर पर बावा के तत्वावधान में मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया गया व डॉ सुचित्रा डे ने वृद्वाश्रम वासियों का हैल्थ चैकऑप कर आवश्यक दवाईयाँ दी। तदुपरांत, बावा अध्यक्षा द्वारा सभी वृद्वों को प्राथमिक उपचार हेतु एक-एक फर्स्ट एड किट दी गई। इस अवसर पर वृद्वों के मनोरंजन हेतु सीमा सुरक्षा बल के जॉज एवं ब्रास बैंण्ड के कार्यक्रम की भी व्यवस्था की, ताकि सभी सामुहिक रूप से संगीत सुन आनंदित एवं मनोरंजित हो सकें। और, यह स्वंय भी प्रलक्षित हुआ, जब सभी वृद्वजन, बल के अधिकारियों एवं बावा सदस्याओं के साथ गानों की धुनों में नाचने एवं थिरकने लगे। महानिरीक्षक ने स्वंय भी एक गीत गाकर वृद्वो का मान बढाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समस्त वृद्वों के चेहरों पर खुशी की झलक स्पष्ट देखी जा सकती थी व कई के चहरों में खुशी से आँसू भी छलक आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत, बावा अध्यक्षा द्वारा सभी आश्रमवासियों को उपहार स्वरूप व्यक्तिगत तौर पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गई।
