हजारीबाग के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुकुंद गंज से एक पीला टीवीएस अपाची बाइक को चुराकर बेचने के लिए बोकारो क्षेत्र ले जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विष्णुगढ़ पुलिस ने NH100 उर्गी 8 मील मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी क्रम में हजारीबाग से चुरा कर भाग रहे दो युवक चेकिंग दल को देखकर सड़क पर गाड़ी छोड़कर भागने लगे उसी क्रम में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी भागने में सफल रहा। इस संबंध में थाना कांड संख्या 195/21 के भारतीय दंड अधिनियम की धारा 414 / 34 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।