सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन जिला के सभी पंचायतों में होगा। ग्राम सभा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं सरकार की महत्वकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के सभी ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से जलापूर्ति से संबंधित योजनाओं को बनाने उसका क्रियान्वयन करने प्रबंधन करने उनका संचालन करने रखरखाव आदि में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति और समुदाय आधारित लाभुकों की भागीदारी से योजनाओं को स्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष चर्चा का आयोजन ग्राम सभा में किया जाएगा। 2 अक्टूबर को निर्धारित ग्राम सभा की सार्थकता बनाए रखने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सशक्तिकरण उपलब्ध जल स्रोतों एवं जल की गुणवत्ता की निगरानी अनुश्रवण जल संचयन के लिए स्रोतों का जीर्णोद्धार आदि कार्यों में जल सहिया मुखिया और गांव के लोगों की भागीदारी पर विशेष चर्चा ग्राम सभा में होगी। उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने इस संदर्भ में आम सभा के सफल आयोजन व पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडों के वरीय अधिकारियों तथा प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।
