नगर निगम हजारीबाग में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम हजारीबाग द्वारा सूचना भवन में अन्तर्विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका थीम था कबाड़ से जुगाड़। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कबाड़ से कई सामाजपयोगी वस्तुओ का निर्माण कर प्रदर्शित किया गया ।इसमें 11 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमें प्रथम स्थान डी ए बी पब्लिक स्कूल के छात्र रुद्र प्रताप तथा निखिल आनंद ,द्वितीय स्थान होली पब्लिक स्कूल की पलक कुमारी तथा तृतीय स्थान डी ए वी पब्लिक स्कूल के शहनवाज आलम और प्रभात कुमार ने प्राप्त किया। महापौर रोशनी तिर्की तथा सहायक नगर आयुक्त राहुल आनंद ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। प्रतियोगिता का आयोजन नगर प्रबंधक राजीव रंजन, अरुण कुमार, योगेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक रणजीत सिंह, नगर प्रबंधक प्रभात कुमार तथा नगर प्रबंधक महफूज आलम मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
