विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भूगोल स्नातकोत्तर फाइनल सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में स्थानीय मार्खम कॉलेज के परीक्षार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। विश्वविद्यालय में टॉप टेन में टॉप फोर स्थान मार्खम कॉलेज के परीक्षार्थियों ने हासिल की। कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने छात्रों की बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की छात्रों की परिश्रम एवं मेहनत ने रंग लाया है तथा विश्वविद्यालय में टॉप टेन में टॉप फोर स्थान का कीर्तिमान स्थापित कर अपने अभिभावकों समेत कॉलेज को गौरवान्वित किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ सिंह समेत छात्रों को बधाई दी है। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की बेहतर सफलता विभाग के अध्यक्ष समेत शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं छात्रों के परिश्रम का यह प्रतिफल है। कॉलेज के सभी शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य, विभागाध्यक्ष समेत विद्यार्थियों को बधाई दी है। विश्वविद्यालय में मार्खम कालेज के टॉप फोर स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों में है गंगाधर कुमार साव (फर्स्ट क्लास फर्स्ट), गौतम कुमार (फर्स्ट क्लास सेकंड), मुकेश कुमार (फर्स्ट क्लास थर्ड) एवं प्रकाश कुमार (फर्स्ट क्लास फोर्थ) शामिल है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।