सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत कार्मिकों की पत्नीयों एवं देश के लिए शहीद हुए बल के जांबाज प्रहरीयों की विरांगनाओं व उनके परिवार की देख-रेख व पुर्नावास में कार्यरत संस्था, बी0एस0एफ0 वाइफस वेलफेयर एसोशिएशन (बावा) ने शनिवार को ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा की अध्यक्षता में  मेरु कैम्प, हजारीबाग परिसर में स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में “बावा” का 29 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया। बता दें कि बावा की स्थापना आज ही के दिन 18 सितम्बर 1992 को हुई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ बावा अध्यक्षा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पश्चात प्रहरी संगिनियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गातिविधियां आयोजित की गई। प्रहरी संगिनियों ने अंताक्षरी का भी खूब लुत्फ उठाया। अन्य कार्मिकों के अलावा कैम्प में एवं आसपास रह रहे बल के शहीदों के परिजनों कोे सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीमती शर्मा ने विरांगनाओं को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन तथा अन्य वित्तीय लाभ एवं सुविधाओं के बारे में भी बताया।  खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें