आज के आधुनिक युग कीे कार्यशैली के मद्देनज़र हर व्यक्ति के लिए खुद को  शारीरिक रुप से स्वस्थ रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण हमारी जीवन शैली में अप्रत्याशित बदलाव आये हैं। ऐसे में घरेलू महिलाओं को शारिरिक रुप से स्वस्थ रहने की चुनौती को देखते हुए ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा की अध्यक्षता में प्रहरी संगिनियों के लिए “ट्रांसर्फोमिंग बॉडी इमेज“ पर एक विशेष सेमिनार सीमा सुरक्षा बल मेरु कैम्प में स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में आयोजित किया गया। जिसमें मेरु कैम्प में उपस्थित ज्यादातर प्रहरी संगिनियों ने हिस्सा लिया।  सीमा सुरक्षा बल अस्पताल की डॉ0 सुचित्रा डे, सी0एम0ओ0, ने विषय के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होने बताया कि, खुद को स्वस्थ रखना क्यों हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। दैनिक दिनचर्या में फिजिकल वर्काउट और खान-पान में संतुलित एवं पौष्टिक आहार को शामिल कर अपने शरीर को स्वस्थ व सुडौल शरीर में कैसे परिवर्तित कर सकते हैं। उन्होने महिलाओं के लिए विशेष फिजिकल वर्काउट और संतुलित आहार पर चर्चा की,,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें