बिष्णुगढ़ थाना अंतर्गत गालहोबार अंबेडकर बस्ती निवासी विनोद राम पिता माथुर रविदास के घर में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे नगदी ₹20000 चांदी का पायल ,कर्णफूल सोना चुरा कर भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में विनोद राम की पत्नी संजू देवी बच्चे सास के साथ अपने संबंधी के यहां मनसा पूजा देखने निमियाघाट नगडी गई हुई थी। रात में घर सुनसान मिला तो चोरों ने हाथ साफ कर दिए तथा चावल कपड़ा बक्सा का अन्य सामान महत्वपूर्ण कागजात घर के बाहर बिखेर दिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
