कटकमदाग प्रखंड के बेस गांव में मंगलवार को महा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समाज सेवी विक्की कुमार धान ने कि व संचालन दिपक यादव ने किया  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कटकमदाग थाना प्रभारी बिपिन कुमार यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया ।बिपिन कुमार यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। आज हमारा झारखंड खेल के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुका। आज ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातिभा की कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है। समाज सेवी विक्की कुमार धान ने कहा है कि झारखंड सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है  आज ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातिभा की कमी नहीं है झारखंड के   प्रत्येक पंचायत में आज भी खेल सामग्री का काफी अभाव देखा जा रहा है झारखंड सरकार से अनुरोध है कि   ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाए।    मौके पर समिति के संरक्षक  दिपक यादव , इमरान खान , सरफराज खान , साहिद खान ,प्रविण महतो , उमेश कुमार ,  महा फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष राहुल कु महतो , उपाध्यक्ष संजय गंझु , सचिव राहुल कुमार राम, उपसचिव भुनेश्वर गंझु, कोषाध्यक्ष महेश यादव, उप कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र राम सरपंच तिलेश्वर गंझु समाज सेवी सविता खालको , नशीम खान, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।