सीमा सुरक्षा बल, बल मुख्यालय के दिशा-निदेर्शोें  एंवम डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सीमा सुरक्षा बल मेंरू कैम्प में फिट इंडिया अभियान के तहत  16 व 17 अगस्त 2021 को जनता को प्रेरित करने हेतु साइक्लोथन एवं मैराथन का अयोजन किया गया।  16 अगस्त को साइक्लोथन कार्यक्रम का आयोजन मेरु कैंप प्रमुख द्वार से होकर झुमरा बाजार व कबालू मोड होते हुए मेरु कैंप क्रीड़ा मैदान तक रखा गया था एवं 17 अगस्त को मेरु कैम्प से लेकर सिल्वार गाँव तक 10 किलो-मीटर मैराथन का आयोजन किया गया। डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक ने स्वयं कार्यक्रम मे हिस्सा लेकर अगुवाई की। इसमें बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प के अधिकारियों एवं 200 से अधिक कार्मिकों ने भाग लिया ।  इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना व उन्हे शारिरिक व मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि उन्हे अनेक बीमारियों से बचाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों में भी काफी उत्साह दिखा एवं मार्ग के दोनो तरफ तालीयां बजाकर बी0एस0एफ0 कार्मिकों का अभिवादन व हौसला अफजाई की।