विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब लोगों को जिला न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। बिष्णुगढ़ प्रखंड के लोगों को विवाह प्रमाण पत्र के अभाव में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना विवाह सहायता योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे। लेकिन अब अपने पंचायत सचिव से संपर्क कर विवाह प्रमाण पत्र बना सकते हैं ।