विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा ग्राम पंचायत के बादी खरना में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव संजय प्रजापति के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संजय प्रजापति ने कहा कि स्वर्गीय टेकलाल बाबू का नारा था कोई भूखा ना रहे कोई अंधेरा में ना सोए। मौके पर सुनील यादव चुरामन यादव लालू सिंह प्रदीप पासवान विकास पासवान राम लाल यादव समेत कई लोग मौजूद थे।