विष्णुगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरकी मोड़ से सोमवार को 3 बाइक में कच्चा स्टीम कोयला लदा 54 प्लास्टिक बोरियों से भरा हुआ विष्णुगढ़ पुलिस टीम ने जप्त किया।बताते चलें कि बिष्णुगढ़ बोकारो जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध कोयला का ढूलाई कर उचित दाम में बेचने के लिए सिमरिया नौवाडीह एवं आसपास के इलाके में ईट भट्ठा मालिकों तक पहुंचाया जाता है तथा अधिक मुनाफा कमाते हैं बिना नंबर का गाड़ी जब्त किया गया ।इस संबंध में थाना कांड संख्या 116/2021 के धारा 414 /34/30 सेक्शन 2 कोल माइंस एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा उक्त जानकारी थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया।
