चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के पिपरा ग्राम में छठ तालाब के पास विधायक मद से चापाकल का निर्माण कराया जा रहा है।छठ पूजा स्थान होने के कारण चापाकल की जरूरत इस जगह पर थी और काफी लंबे समय से चापाकल बनाने की मांग की जा रही थी।छठ पूजा के अलावा इस स्थान पर श्राद्ध कार्य भी किया जाता है तथा कई युवा सुबह शाम योग इत्यादि के लिए भी इस जगह पर आते रहते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।