पिछले कुछ दिनों में हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड में मोबाइल वाणी द्वारा सामुदायिक बैठक कर लोगों को कोरोना टीका करण के प्रति जागरूक किया गया और टीकाकरण के महत्व को समझाया गया। साथ ही साथ उन्हें टीकाकरण के लिए इकट्ठा भी किया गया। मोबाइल वाली इसी कार्य को सराहना करते हुए विष्णुगढ़ के पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य भुनेश्वर पटेल जी ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद कहा और आगे भी निरंतर इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखने की बात कही।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
