कोविड-19 टीकाकारण शिविर में उमड़ी भीड़। चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत में कोविड-19 का टीकाकारण शिविर लगाया गया है।यह शिविर 23 और 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 60 वर्ष या अधिक के आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है। साथ ही साथ 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों को भी टीका दिया जा रहा है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।