झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिले के चौपारण से अरुण कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बरही विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव ने विश्व जल दिवस के दिन जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त किया। चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल स्तर लगातार नीचे होता जा रहा है। अच्छी बारिश होने के बावजूद तिलैया डैम में जल का स्तर कम ही है। कई इलाकों में तो 700 - 800 फीट गहराई तक भी पानी नहीं मिल पाता।पूर्व विधायक ने कहा कि इस दिन सभी को पेयजल का दुरुपयोग नहीं करने का प्रण लेना चाहिए।