झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड के मर्मों पंचायत निवासी जो वर्तमान मुखिया हैं महेंद्र गंजु से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की आगामी पंचायत चुनाव में भी वो चुनाव लड़ेंगे। अपने कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए ,उन्होंने बताया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने मुझे वोट दिया था। मैंने उनकी हर उम्मीदों पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास किया है।मैंने पूरी निष्ठा और लग्न से हर वक्त पंचायत वासियों का साथ निभाया है। इसके साथ ही जानकारी दी कि जब भी ग्राम सभा आयोजित होती थी। इसकी जानकारी आयोजन के पुर्व ही लोगों तक फोन कॉल और व्हाट्सएप्प के द्वारा दे दी जाती थी।अपने घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए,उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के साथ इस बार तो पंचायत का विकास किया ही है। अगर फिर से जनता चयनित करती है,तो जनता की हर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करता रहूँगा। पंचायत वासियों तक सभी योजना का लाभ टीम गठित कर पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। ऐसा पुर्व में भी किया गया था। जिसमें जनता को काफी लाभ मिला था।सरकार जिस तरह से आदेश देती हैं, उसी प्रकार हम लाभुकों तक लाभ पहुँचा रहे हैं और आगे भी यही प्रयास रहेगा।