झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिला के पेटरवार प्रखंड से राजेश्वर महतो ने मुन्नी लाल महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। जनता का जो भी समस्या आया उसका निपटारा तुरंत किया। मुखिया का जिम्मेवारी विकास कार्यों पर ध्यान देकर विकास करना। उनके कार्यकाल में उन्होंने 250 आवास योजना का लाभ पहुंचाया,600 के लगभग शौचालय और मनरेगा के तहत 300 डोभा का निर्माण भी करवाया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।