झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा ग्राम की मुखिया शकीना खातुन से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अपने पाँच साल के कार्यकाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ जानकारियाँ साझा की उन्हें काफी सुझाव दिया। इस वर्ष भी मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं।अपने कार्यकाल में ग्राम के विकास के लिए बेहतर कार्य किया है। इसलिए उम्मीद है की जनता इस बार भी अपनी सेवा का मौका देगी। अपने कार्यकाल में मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया करवाया और दीदी बाड़ी योजना में भी अच्छा कार्य किया है।