झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड निवासी राजेश से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारे पंचायत में ग्राम सभा होती है। लेकिन इस ग्राम सभा में जो भी चर्चा की जाती है या निर्णय लिये जाते हैं, वो स्पष्ट तौर पर जनता तक नहीं पहुँच पाती है। पंचायत में जो भी फंड आता है इसका उपयोग विकास कार्यों में नहीं किया जाता है। जनता तक किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँच पाता है। बिचौलियों के कारण ग्रामीण जनता अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है।इसलिए आगामी चुनाव में हम ऐसा मुखिया का चयन करना चाहते हैं,जो ग्राम का विकास करे। जनता तक सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाये।
