झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा ग्राम निवासी विशेष प्रसाद स्वर्णकार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा हो जो जनता के हर सुःख-दुःख में साथ दें। ईमानदारी के साथ ग्राम के विकास के लिए कार्य करें।जनहित के कार्यों को करने में अपनी अहम भुमिका निभायें।जनता के सभी उद्देश्यों और समस्याओं का समाधान करें यह मुखिया का कर्त्वय होना चाहिए।गाँव में ग्राम सभा की बैठक कुछ गिने चुने लोगों के बीच ही कर ली जाती है।जनता को ग्राम सभा की बैठक के बारे में या उसमें लिए गए निर्णयों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होती है। जबकि मुखिया की या जिम्मेदारी है की वह ईमानदारी से जनता तक सभी जानकारी पहुँचाये, उन्हें सभी योजनाओं का लाभ दिलायें। वर्तमान मुखिया के कार्यकाल में बिचौलियों के माध्यम से ही लोगों को रोजगार मुहैया हुई,बाकी के ग्रामीणों को रोजगार भी नहीं मिला।