झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ. जमाल अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से झारखंड सरकार की मंशा साफ हो गई है कि यह सरकार सबका साथ सबका विकास करना चाहती है और जो कहती है उसे पूरा भी करती है। विकास के मूल मंत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, ऊर्जा, पेयजल, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के साथ सभी विषयों पर जिस तरीके से स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ बजट पेश किया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
