अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा हजारीबाग जिला शाखा द्वारा मंगलवार को बड़ा बाजार जैन भवन के पास महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी स्वर्गीय दिलीप सिंह चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने इस श्रद्धांजलि सभा में बताया कि दिनांक 25 फरवरी की संध्या को हृदयाघात से दिलीप चंद्रवंशी जी का निधन हो गया था, दिलीप सिंह चंद्रवंशी एक सच्चे समाज समाजसेवी थे सामाजिक कार्यों में इनकी सहभागिता मुख्य रूप से रहती थी चाहे सीएनटी एक्ट के विरोध में आंदोलन हो या अत्यंत पिछड़ा वर्ग आरक्षण की बात हो, रामनवमी में चिकित्सा शिविर में इनका सहयोग विश्व हिंदू परिषद के कैंप में वर्षों से रहा है।