विधानसभा में गरीबों दबे कुचले मजदूरों किसानों छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष अपनी आवाज को विधानसभा में बुलंद करने वाले बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक कामरेड महेंद्र सिंह का 16 वीं शहादत दिवस बगोदर में मनाया जाएगा.कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपिटो चौथा गांव में बैठक किया गया.जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले बगोदर विधायक विनोद सिंह पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिए.साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए झंडा बैनर से एनएच 2 एनएच 100 सरिया रोड के दोनों तरफ से झंडा से पाटा जाएगा उक्त बातें विधायक विनोद सिंह ने बैठक के क्रम में ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वीर पुरुष के कार्यक्रम में जरूर भाग ले.बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब अलपिटो पंचायत समिति सदस्य महेश यादव जानकी शर्मा भोला सिंह अनिल यादव बबन दास गोविंद दास दूलो दास डालो सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.