झारखण्ड के बोकारो जिला, प्रखण्ड गोमिया से नारायण गोप जी और ये कृषि विभाग से जुड़े हुए है इन्होने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सारे कृषि मित्र धरातल स्तर से काम कर रहे है लेकिन इन्हे वेतन नहीं दिया जाता है।इनलोगो को प्रोत्साहन राशि के तौर पर पाँच सौ रूपया महीना दिया जाता है।इसके लिए सरकार को सोचना चाहिए इतना कम वेतन में इनसे इतना अधिक काम कराया जाता है।इनलोगों को भी अपने परिवार वालों की देखभाग करनी पड़ती है और इतना कम वेतन में यह मुश्किल है।इनका कहना है की ये लोग जब कृषि मित्र बने,तरक्की किये तो झारखण्ड में सबसे पहले कृषि मन्त्री जी को अवार्ड मिला।इनलोगों से बहुत अधिक कराया जाता है लेकिन पैसा समय से नहीं दिया जाता।ये लोग धरना प्रदर्शन कर के अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत करा चुके है। फिर भी सरकार इनलोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।