Transcript Unavailable.
लावारिस नवजात बच्चों के लिए सदर अस्पताल के ओपीडी में पालना लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने इस बाबत बताया गया कि जो लोग अनचाहे बच्चे को लावारिस अवस्था में जहां-तहां मरने के लिए फेंक देते हैं, वैसे नवजात शिशुओं के जीवन सुरक्षा के लिए यह पालना कार्यक्रम शुरू किया गया है। बताया गया कि जो लोग अपने अनचाहे नवजात शिशु को रखना नहीं चाहते हों वे इस पालने में आकर अपने नवजात को रख दे। ऐसे शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराकर जिला बाल संरक्षण इकाई को सौंप देगा। यह संस्थान तीन साल तक ऐसे लावारिस शिशुओं का पालन-पोषण करेगा। इसके बाद कोई भी दंपती नए दत्तक ग्रहण कानून के तहत ऐसे बच्चों को अपना दत्तक बना सकते हैं। बताया गया कि सदर अस्पताल में अभी ऐसे एक पालना रखे गए हैं। पीरामल फाउंडेशन के मुदित पाठक ने बताया कि समाज में बराबर ऐसी घटना देखने को मिलती है, जिसमें नाजायज बच्चे या भी अनचाहे बच्चे को लोग जन्म के बाद मरने के लिए जहां-तहां फेंक देते हैं। इस पालना योजना से ऐसे शिशुओं को नया जीवन प्रदान करने में मदद मिलेगी। मौके पर पीरामल फाउंडेशन के मुदित पाठक, रितिका सिंह शुभम खरे सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ सदर अस्पताल मधुबनी में आयोजित सादे समारोह में फीता काटकर किया गया।मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के बच्चों के हित में यह पखवाड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने या दूषित भोजन करने से यह तेजी से फैलता है। ऐसे में साफ पानी का सेवन करें और पकाए गए भोजन को ढक कर रखें। साथ ही, उन्होंने शौचालय के इस्तेमाल की आवश्यकता पर बल दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
मधुबनी जिला से अनधिरा कुमारी बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी मरनि देवी से बात चित की। जहँ उन्होंने बताया कि उन्हें शौचालय योजना के तहत पैसा नहीं मिला
Andhira kumari
Andhira kumari
बिहार राज्य के मधुबनी जिला से प्रमोद झा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि भीषण गर्मी व झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं। गर्म हवा शरीर में चुभने लगी है। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
