वाटिका होटल , मधुबनी में जिला परियोजना समन्वयन इकाई , जीविका मधुबनी के तत्वावधान में पारिवारिक आहार विविधता विषय के उपर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर ऋचा गार्गी , पीसीआई राज्य परियोजना प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण असरफ परवेज़ , प्रशिक्षण अधिकारी पीसीआई स्वास्थ्य एवं पोषण अर्चना कुमारी , पीसीआई के आरपीओ , मधुकर दास ,स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक रमण कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक , अंध्राठाढी विजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक स्तर पर भोजन में आहार विविधता को अपनाकर गर्भवती महिला , धात्री माता , जिनके बच्चे शून्य से छः माह तक हैं तथा छः से तैईस माह तक के बच्चों में कुपोषण खासकर नाटापन के गंभीर परिणाम को कम करने के साथ व्यस्कों में पोषक तत्व की मात्रा को बढाना है ।इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य हमारे लिए अहम मुद्दा है , आहार विविधता के इस कार्यक्रम का संदेश समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और उनके स्वास्थ्य में गुणवत्तापूर्ण सुधार आएगी , एवं एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा । इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक , क्षेत्रीय समन्वयक , जिला से सभी विषयगत प्रबंधक यथा संजय राम , रंधीर कुमार , अशोक रंजन , सूमी , पद्माकर मिश्र , अंजली कुमारी , पूनम कुमारी , लवली कुमारी , नीशी राज आदि उपस्थित रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.