जिला मधुबनी खजौली से रामानंद सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की मधुबनी के सदर अस्पताल के साथ साथ जिले के अन्य संस्थानों में भर्ती होने वाले मरीजो को बेहतर नास्ता एवम भोजन दिया जाएगा।इसके लिए विभागीय टेंडर निकाला गया है। इस कार्य को अंजाम दिया है मधुबनी के जिला अधिकारी ने।साथ ही उन्होंने बताया की आने वाले चंद दिनों में मरीजो को मेन्यू के मुताबिक भोजन दिया जाएगा।भोजन मध् में पहले से मिलने वाली राशि को दुगना कर दिया गया है।अब प्रत्येक मरीज के भोजन पर 100रूपये खर्च किये जाएंगे जबकि पहले केवल 50 रूपये खर्च किये जाते थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में नई दर से खाना परोसने पर अंतिम मुहर लगा दी गई है

Transcript Unavailable.

रामानंद सिंह,मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि मधुबनी जिले के प्रशाशन इन दिनों कृषि पर अधिक ध्यान देनी लगी है क्योकि अभी जिला प्रशासन ने रहिका में ही किसान भवन बनाने की ठानी है और इसके लिए जमीन की जरुरत है.इस सन्दर्भ में जिला कृषि पदाधिकारी और जिला अधिकारी ने इस पर सहमति व्यक्त की है और उन्होंने कहाँ है की कृषि भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराये जाये।इस बात को गंभीरता से लेते हुए कृषि पदाधिकारी ने रहिका के बी.ओ.को यथाशिघ्र जमीन मुहैया कराने का आदेश दिया है।