Transcript Unavailable.

श्वेता झा,जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से 'भूल गया है क्यों इंसान' पर एक कविता प्रस्तुत कर रही है।

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हिन्दू धर्म के सौलह संस्कारो में विवाह एक पवित्र संस्कार है। संस्कार का नियम है कि जब वर-वधु विवाह मंडप में आते है तो पुरोहित ईश्वर को साक्षी मानकर वर-वधु को विवाह संपन्न कराते है। लेकिन विवाह तब तक संपन्न नही होता जब तक वर-वधु अग्नि के सामने सात फ़ेरे लगाकर सात वचन निभाने का वादा पूरा ना कर ले। विवाह के समय अग्नि के चारो ओर फ़ेरे इसलिए लगाए जाते है क्योंकि अग्नि को विश्व के समान माना गया है, शास्त्रो में कहा गया है कि अग्नि में सभी देवी-देवताओ की आत्मा का वास है, इसलिए अग्नि में हवन करने से हवन में दिए सभी चीजे देवताओ तक पहुँच जाती है। विवाह के समय अग्नि के चारो ओर फ़ेरे लेकर सात वचन लेने से ये माना जाता है कि सभी देवताओ को साक्षी मानकर एक दूसरे को अपना जीवन-साथी स्वीकार किया गया तथा अपनी अशुद्धि को दूरकर शुद्ध मन से अपने जीवन-साथी को अपनाना।

प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी ने मोबाइल को बताया कि मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड स्थित कन्हौली पंचायत के हरिस्वारा गांव के ललसा कुमारी समेत कुल 11 महिलाओं ने 23 मार्च 2017 को सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध भूख हड़ताल किया। उन्होंने अंचलाधिकारी प्रखंड खजौली , खजौली थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी को सूचना दी है कि उनके गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके घर के समीप से गुजरने वाली 690 फीट लम्बी सड़क के मिट्टीकरण कार्य का विरोध किया जा रहा है। उक्त सड़क का निर्माण कार्य स्थानीय मुखिया द्वारा कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि कुल 690 फीट लंबे सड़क मे से 600 फीट तक का काम हो गया है और शेष बचे 90 फीट लम्बे सड़क के लिए निर्माण में बाधा डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि हड़ताली महिलाओं का कहना हैं कि 24 मार्च 2017 तक इन लोगों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई नही की गई,तो आगामी 25 मार्च 2017 को निर्माणाधीन सड़क पर महिलाएं भूख हड़ताल करेंगी और इसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन की हो होगी।

प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि न सिर्फ मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड बल्कि सम्पूर्ण बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना से योग्य परिवार वंचित है। प्रति परिवार शपथ पत्र बनाने ,आवासीय प्रमाण पत्र बनाने,आधार कार्ड बनाने एवं बैंक खाता खोलवाने के लिए दर दर की ठोकरे खाने को बेबश है।वे बताते हैं कि आवेदन पत्र कभी अनुमंडल कार्यालय तो कभी प्रखंड कार्यालय में जमा करने की घोषणा होती है लेकिन आज तक खजौली प्रखंड कार्यालय आवेदन जमा करने के लिए नही खुला है।ऐसे में वंचित परिवार कहां जाये क्या करें यह उनके समक्ष एक बड़ा सवाल है।इतना ही योग्य परिवार राशन कूपन से भी वंचित हैं जबकि अयोग्य परिवार मालामाल हो रहे हैं।

जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड अन्तर्गत कंहौली पंचायत में उरनाथ और बिदेश्वर कोशी शाखा नहरो के किनारे इन दिनों वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।जिस पर सरकार का लाखो रुपये खर्च होगा। लेकिन इस वृक्षारोपण की वही दुर्गति नहीं हो जैसे की पूर्व में हुई थी।विदित हो की सात आठ वर्ष पूर्व भी इन नहरो के किनारे वृक्षारोपण किया गया था,जिस पर सरकार का लाखो रुपये खर्च हुआ था।पर वन विभाग के पदाधिकारियो की कथित लापरवाहियों के कारण उन वृक्षो का नामोनिशान नहीं है। वन विभाग के पदाधिकारियो को पूर्व की गलती से सबक लेकर नए लगाए गए वृक्षो की निगरानी सख्ती पुर्वक करने की ओर ध्यान देना चाहिए।

जिला मधुबनी,प्रखंड खजौली से राजीव रंजन जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मलेरिया बीमारी फैलाने वाले मच्छर गंदे पानी में पनपते है । इससे बचने के लिए नाला को साफ़ रखना चाहिए ।

Transcript Unavailable.

जिला मधुबनी,प्रखण्ड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मधुबनी जिले के खजौली एवम कलवाही प्रखण्डों में वर्षों से दर्जनों नर्सिंग होम बिना निम्बंधन के अवैध ढंग से चलाये जा रहे है।लेकिन उनके विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं किया जाना रहस्यमय लगता है।बिना निबंधन किये कोई नर्सिंग होम चलाएगा उसे पहली बार गलती के लिए 50 हजार दूसरी बार गलती के लिए दो लाख रुपये और लगातार गलती करने पर पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान है।सरकार को इस समस्या की ओर अविलम्ब ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वर्तमान समय में हमारे देश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन गई है और यह निरंतर बढ़ते जा रही है। आज बेरोजगारी इस हद तक बढ़ गई है कि हर घर से बेरोजगार युवक रोजगार के तलाश में देश के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली ,मुम्बई, गुजरात अदि शहरों में पलायन करने को बेबश है।वे कहते हैं काम नही मिलने पर लोग इधर-उधर भटकते हैं और उनकी प्रवृति अपराध करने की ओर जाती है यही वजह है कि समाज में अपराध की घटना पनप रही है। अतः सरकार को चाहिए कि बेरोजगारी उन्मूलन के लिए कोई ठोस कदम उठाये जिससे लोगों को रोजगार मिल सके