प्रखंड खजौली,जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड अन्तर्गत कन्हौली पंचायत में सैकड़ो ऐसे महादलित एवं दलित अल्पसंख्यक भूमिहीन परिवार हैं,जो कमला तटबंध,कोशी नहर के किनारे झोपड़ी बनाकर अपना नारकीय जीवन बिताने को मजबूर हैं। वे कहते हैं कि महादलित एवं दलित अल्पसंख्यक भूमिहीन परिवारों को इस स्थिति से बाहर लाने के लिए उनका पुनर्वास जरुरी है,लेकिन उनकी इस स्थिति को कोई देखने वाला नहीं है। अतः अंचल धिकारी खजौली एवं समाहर्ता मधुबनी को इस ओर अविलम्ब ध्यान देने की आवश्यकता है।
