बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रामाशीष ने जानकारी दी की खजौली प्रखंड के कन्हौली पंचायत के वार्ड नंबर पाँच में अल्पसंख्यक समुदाय क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या है।अगर जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो लोगों को वर्षा के दिनों मे आवागमन की समस्या होगी। पंचायत के मुखिया को इस संदर्भ में शिकायत भी की गई है। लेकिन अब तक इस ओर कोई पहल नहीं की गई है
