भारत सरकार लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रीजनल आउटरीच ब्यूरो पटना से सूचीबद्ध संस्था जन जागरण युवा समिति मधुबनी के 10 सदस्य कला जत्था की टीम कोविड-19 अनुरूप व्यवहार एवं टीकाकरण तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक करने के लिए सुपौल रवाना हो गई कला जत्था टीम को वाटसन उच्च विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉक्टर शिवनारायण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर 28 जुलाई 2021 को आज प्रातः काल में रवाना किए विदित हो कि श्री अमरेंद्र कुमार क्षेत्रीय सहायक पटना के अधीन यह कला जत्था टीम 28 से 31 जुलाई तक पिपरा प्रखंड निर्मली जिला सुपौल में कोविड-19 टीकाकरण के लिए आम जनता को जागरूक करेगी
