बिहार राज्य से राम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खजौली प्रखंड के कन्हौली गाँव में दबंगों ने वर्षों से गैरमजरुआ आम जमीन पर कब्ज़ा कर रखा है। इस मामले के निष्पादन के लिए कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।