जिला मधुबनी से रामानंद सिंह जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मधुबनी जिले की हर सड़को पर प्रतिदिन हर घंटे लगने वाले जाम को देखते हुए जिला अधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था। इसी निर्देश के अनुपालन करते हुए नगर परिषद ने तत्काल प्रभाव से जेसीबी मशीन लेकर जाम हटाने का निर्णय लिया और जाम हटाओं अभियान चलाया।सड़क के दोनों तरफ लगे अस्थायी रूप से जो दुकान चल रही थी उसे हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कल बुधवार से ही जलधारी चौक से कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलकर हटाया गया जिसका विरोध दूकानदार कर रहे थे।पर उनकी एक नहीं सुनी जा रही है ,क्योंकि अभियान में नगर परिषद के नगर अभियंता , थानाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।