राम नरेश ठाकुर,जिला मधुबनी के साहरघाट से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए नेपाल,बिहार और झारखंड से कांवरिया श्रद्धालु सावन के पावन में अपने-अपने कांवर लेकर सुल्तानगंज में स्नान करके पवित्र जल लेकर बैजनाथ धाम प्रस्थान करते है और रास्ते में राज्य सरकार द्वारा 20-25 किलोमीटर पर धर्मशाला की व्यवस्था की गई है लेकिन उस धर्मशाला में भीड़ और काफी गन्दगी होने के कारण कांवरिया खुले मैदान में अपना समय व्यतीत करते है।वही सामाजिक और प्रसाशन के द्वारा श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलती है जबकि सरकार द्वारा कांवरिया को खाने-पीने और रहने की सुविधा होनी चाहिए।