प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि खजौली प्रखंड अंतर्गत कन्हौली पंचायत में 2014-15 वित्तीय वर्ष में 21,400 रूपए की लागत से कन्हौली पंचायत के गढ़ी वार्ड नंबर -4 में प्रयाग महतो के घर के समीप एक चापाकल लगाया गया है।लेकिन गौर करने वाली बात है कि इस नाम के व्यक्ति न तो इस पंचायत में है और न ही पहले कभी थे बावजूद इसके उक्त व्यक्ति के नाम से चापाकल का निर्माण कराया गया है। इसी तरह से कन्हौली पंचायत अंतर्गत मस्ज़िद प्रांगण में भी एक चापाकल का निर्माण दिखाया गया है जबकि वहां पर एक चापाकल पहले से ही चालू है। इस चापाकल को तत्कालीन मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा चतुर्थ राज्य वित् आयोग योजना अंतर्गत दिखाया गया है।अत: प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस मामले की जाँच कर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए