बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली से अमरूल आलम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, छपुआ की ओर से रफसौल की ओर जा रहे एक ट्रक ने व्यक्ति को ठोकर मार दी।घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 35 वर्षीय शैलेश तिवारी पुत्र चंद्र भूषण तिवारी निवासी पचन नगर पंचायत क्षेत्र कुरुमतोरा के रूप में हुई है।