सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज में इंफेक्शन का केस बहुत बढ़ गया है। महिलाओं के करीब तीन दर्जन सिजेरियन केस में महिला में इंफेक्शन मिला है। दस रोज में भी ऑपरेशन का घाव ठीक नहीं हो रहा है। जिसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने तीन डॉक्टरों की जांच कमेटी बनायी है,जिन्हे तीन दिन के अंदर इसका रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है कि किस कारण मरीज को इंफेक्शन हो रहा है। फिलहाल ओटी को साफ सुधरा रखने, ओटी में रखे उपकरण का ठीक से ब्वॉयल करने,बेड का चादर सहित वार्ड की पूरी तरह साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया है। दस दिन में भी नहीं ठीक हो रहा टांका का घाव:बताया जाता है करीब एक महीना से सदर अस्पताल प्रसव के लिए आयी महिलाओं में कुछ महिलाओं का सिजेरियन होता है। इन महिलाओं में सिजेरियन के बाद घाव में इंफेक्शन हो जा रहा है। दस दिन में भी टांका का घाव ठीक नही हो रहा है।जिसको लेकर एसे मरीज को घाव ठीक होने तक रोक कर रखा गया है। भर्ती मरीज गुलशन खातून कपूर पकड़ी,बबिता कुमारी तीर्तिया, मानसी कुमारी अगरवा,अनीता कुमारी भेलवा व अन्य प्रसूता ने बताया कि दस रोज पहले सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था। तब से अभी तक ऑपरेशन का टांका नहीं सुखा है।डॉक्टर ने बताया कि इंफेक्शन हो गया है। समय लगेगा ठीक हो जायेगा