राजू सिंह /मोबाइल वाणी /घोड़ासहन। बनकटवा प्रखंड के सठौरा गांव में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग की घटना में नौ घर जल कर राख हो गया। जानकारी देते स्थानीय मुखिया नागेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ भुआली राय ने बताया कि इजरायल देवान, जयमंगल देवान, बिगू देवान, सकूर देवान, मंसूर देवान, शगीर देवान, फरमूद देवान, इस्लाम देवान सहित नईम देवान के आवासीय घर में अचानक आग लगने से लाखों रूपए मूल्य के सामान जल कर खाक हो गया। तेज हवा के झोंके के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। तब तक अगलगी की चपेट में आने से घर में रखे अनाज, वस्त्र व अन्य कई बेशकीमती सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जितना पुलिस व बनकटवा अंचलाधिकारी अतुल कुमार बादल ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वहीं मौके पर आधा घंटा लेट से पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग को बुझाने में सफलता पाई। संवाद प्रेषण तक राजस्व कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर अग्निपीड़ित परिवारों का आगजनी से हुए क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने जुटे थे।