मीना बाजार शहर का मुख्य बाजार है। जरुरत की हर दुकानें वहां सजती है। रेडिमेड कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रशाधन, ब्यूटी पार्लर, फल, सब्जी, किराना हार्डवेयर, मसाला, दवा, मछली हाट, फास्ट फुड व मॉल के अलावा रोजमर्रा की सबसे अधिक दुकानें मीना बाजार में है। वह शहर का हृदयस्थली के रूप में भी जाना जाता है। मीना बाजार से सामान खरीदारी के लिये महिलाओं को आना जाना रहता है। उस एरिया में महिलाओं के लिये शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। टॉयलेट की जरुरत पड़ने पर महिलाएं किसी को कुछ बताने से संकोच करती है। उन्हें मजबूरी में डेरा लौटना पड़ता। महिलाओं ने बताया कि उन्हें बाजार जाना पड़ता है तो एक घंटे पहले से पानी पीना छोड़ देती है। शहर को नगर निगम का दर्जा मिल गया।