पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमा का किया अनावरण पीपराकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का अनावरण बुधवार को समारोह आयोजित कर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री सिंह, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू यादव व उपमेयर डा लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने हमारे देश को एक महान संविधान दिया। ऐसे महान व्यक्ति के सम्मान में आज पीपराकोठी में उनके प्रतिमा को बनाया गया है। कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने उनके एक मूर्ति को नहीं लगा सकी। जब भाजपा के अटलजी की सरकार बनी तो उनकी मूर्ति एवं उन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। कहा कि यह पीपराकोठी मेरे संसदीय क्षेत्र में आता है और जिसने हमें संविधान दिया उनके प्रतिमा को बनवाना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। मौके पर मुख्य रूप से रविन्द्र सहनी, राजू सिंह पटेल, मुखिया हेमंत कुमार, योगेंद्र बैठा, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।