चम्पारण डाक प्रमंडल के 152 शाखा व उप डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर चालू कर दिया गया है। पहले इसकी संख्या कम थी। डिजिटल सेवा पोर्टल के तहत 13 सेवाएं उपलब्ध करायी गयी है। सेवाओं की संख्या बढ़ायी जायेगी। बहुत जल्द रेलवे टिकट व आयुष्मान भारत योजना की सेवा शुरु की जायेगी। जिले में एक प्रधान डाक घर के अलावा 44 उपडाकघर व 386 शाखा डाक घर कार्यरत है। 278 शाखा डाक घरों में सीएससी की सेवा जल्द ही शुरु की जायेगी। जरुरी कागज बनवाने के लिये लोगों को प्रखंड व अंचल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। डाक विभाग अपने सभी शाखा डाकघर व उप डाक घरों में सीएससी की सेवा बहाल कर देगी। डिजिटल सेवा पोर्टल में 55 तरह की सेवाएं देने का प्रावधान है। कुछ सेवाएं दी जा रही है। इधर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को दस दिनों पहले शुरु की गयी है। प्रधान डाक घर के अलाव अन्य डाक घरों में कैंप लगाकर सेवा दी गयी। आयुष्मान भारत योजना एक सप्ताह के अंदर शुरु कर दी जायेगी।