सुगौली,पू च:-स्थानीय पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना के एक नामजद को गिरफ्तार कर तुरकौलिया पुलिस को सौंपा है।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली कि तुरकौलिया थाना कांड का एक नामजद सुगोली थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है।इसको लेकर उन्होंने पुलिस बल को उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा। जहां से नामजद विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि तुरकौलिया थाना के थानाध्यक्ष राजरूप राय और दरोगा सुबोध कुमार को गिरफ्तार अभियुक्त को सौंपा गया।गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में तुरकौलिया थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार थाना में दर्ज कांड संख्या 327/23 का नामजद अभियुक्त है। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ भेला छपरा में बाइक सवार को लूट लिया था। सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार को तुरकौलिया थाना को सुपुर्द किया गया।