पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के मझारिया गांव के एक बुजुर्ग की मौत गुजरात में हो गई। मृतक 55 वर्षीय पन्नालाल सहनी है जो गुजरात में रहकर मछुआरे का काम करता था। इसी बीच उसका अचानक नाव पर ही पैर सुन्न होने लगा और वह नाव पर ही गिर गया। लोगों ने उसको गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जा रहे थे कि उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। घटना के बाद उसके शव को मंगलवार के दोपहर उसके पैतृक गांव मझारिया लाया गया। शव आते ही उसके घर सहित आसपास में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक का दो पुत्री व तीन पुत्र है।
