इंडोनेशिया की युवती सोइल्लीना मेनाक ने पूर्वी चंपारण के पताही के परसौनी गांव पहुंचकर अपने प्रेमी हर्षबर्धन के साथ शादी की है। पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। पांच साल के वीजा पर भारत पहुंची सोइल्लीना शादी के बाद पति हर्षबर्धन के साथ जयपुर रवाना हो गई हैं। विदेशी युवती व देसी दूल्हा की शादी की क्षेत्र में खूब चर्चा है। हर्षबर्द्धन की शादी के प्रस्ताव पर पहले परिवार वाले तैयार नहीं हुए लेकिन बाद में मान गए। दुल्हन इंडोनेशिया के नौर्थ सुमात्रा प्रोविंस स्थित सिबोरोगबोरोगा की रहने वाली है, जबकि दूल्हा पताही के परसौनी गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार सिंह का पुत्र हर्षबर्धन है। दोनों की शादी के गवाह दोनों के परिजन व गांव के लोग भी बने। दुल्हन सोइल्लीना ने भारतीय कल्चर को बहुत अच्छा बताया। दूल्हे हर्षवर्धन ने बताया कि वह ताइवान में पोस्ट डॉक्टोरल साइंटिस्ट के रूप में कार्य कर रहा था। वहीं पर सोइल्लीना ग्लोबल फाइनेंस में एमएस कर रही थी।