जैसे-जैसे नया वर्ष 2024 दिनोंदिन निकट आ रहा है,लोग अपने मित्रों और सगे-सम्बंधियों को नये वर्ष की शुभकामना देने के लिए एक से बढ़कर एक कम्पनियों के ग्रिटिंग्स की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि नये साल के लिए शुभकामना देने के लिए बड़ों के साथ-साथ बच्चों में बहुत उत्साह दिख रहा है। बच्चे छोटे और रंगीन तथा बड़ेयुवा व युवतियों को बड़े साईज का ग्रिटिंग्स बहुत भा रहा है। विशेषकर वैसे ग्रिटिंग्स जिन पर कोई न कोई स्लोगन लिखा हुआ और कुछ न कुछ प्राकृतिक दृश्य छपे हुए हों।