आर्य समाज ढाका का 73 वां वार्षिकोत्सव ज्ञान ज्योति महोत्सव के पहले दिन गुरूवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें काफी संख्या में पुरू ष व महिलाएं शामिल हुए। शोभा यात्रा यज्ञ स्थल आर्य समाज मंदिर परिसर से निकलकर पूरे ढाका नगर में भ्रमण किया और पुन यज्ञ स्थल पर आकर समाप्त हो गया। शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों को महोत्सव के बारे में जानकारी दी गयी। शुक्रवार से वेदाचार्य द्वारा प्रवचन व भजन प्रस्तुत किया जायेगा। आर्य समाज के उप प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में आगरा के पं. ऋचा आर्या, यूपी के आचार्य शिव कुमार शास्त्री, फरीदाबाद के पंडित प्रदीप शास्त्री भाग ले रहे हैं।
